Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
Effects of Days on Human’s Behaviour- वारों का व्यक्ति के स्वभाव पर प्रभाव

आइये देखें कि किस दिन और वार में जन्म लेने पर जातक का स्वभाव कैसा होता है:-

1. रविवार

सप्ताह में रविवार प्रथम दिन होता है I इसे सूर्य का दिन भी माना जाता है I इस दिन जिस जातक  का जन्म होता है वे गर्वीले, तेजस्वी, संवेदनात्मक, सुंदर और पित्त प्रकृति के होते है I इनके चरित्र में क्रोध और चमक भरा होता है I ये तीव्रबुद्धि और गुणवान होते है I इस तिथि के व्यक्ति उत्साहयुक्त और दानशील होते हैंI अगर परिश्रम की स्थिति पैदा हो जाए तो उसमें जातक पूरी ताकत लगा देते हैI

2. सोमवार

सप्ताह में सोमवार दूसरा दिन होता है, इस दिन जन्म लेने वाला जातक बुद्धिमान होता है I इनका स्वभाव शांत और संयमी होता है I इनकी वाणी मधुर होती है और ये स्थिर स्वभाव वाले होते हैं I दु:ख हो या सुख सभी स्थिति में ये समान रहते हैं I धन के मामले में भी ये भाग्यवान होते हैं I इन्हें समाज व सरकार से मान-सम्मान मिलता है I   

3. मंगलवार

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगलवार को जिस जातक का जन्म होता है और वह व्यक्ति जटिल बुद्धि वाला होता है I  ये किस भी बात को सरलता से नहीं मानते हैं और सभी बातों में इन्हें कुछ न कुछ नुक्स दिखाई देता है I ये ताकतवर, पराक्रमी, महान और युद्ध प्रेमी होते हैं I ये अपनी बातो पर कायम रहने वाले होते हैं I जरूरत पड़ने पर जातक हिंसा पर भी उतर आते हैं I इनके स्वभाव की एक बड़ी ख़सियात है कि ये अपने कुटुम्बों का पूरा सत्कार, आदर और ख्याल रखते हैं I  

4. बुधवार

बुधवार को जन्म लेने वाले जातक मधुर वचन बोलने वाले होते हैं I इस दिन में जन्म लेने वाले जातक पठन-पाठन में रूचि रखते हैं; बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं I ये लेखन में भी रूचि लेते हैं और अधिकांशत: इसे अपनी जीवनाधार बनाते हैं I ये अपने विषय के अच्छे जानकार होते हैं, इनके पास धन-सम्पत्ति अत्यधिक होती है I ये धोखा देने में भी आगे होते हैं I

5. बृहस्पतिवार

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बृहस्पतिवार या गुरूवार को जिन जातकों का जन्म होता है, वे विद्या एवं धन से युक्त होते है और बुद्धिमान, ज्ञानी और धनवान होते हैं I ये विवेकशील, समझदार, तर्कयुक्त और बुद्धिसंपन्न होते हैं और शिक्षण को अपना पेशा बनाना पसंद करते हैं I ये लोग सलाहकार भी उच्च स्तर के होते हैं.

6. शुक्रवार

जिस व्यक्ति का जन्म शुक्रवार को होता है वह व्यक्ति चंचल स्वभाव का होता है I ये सांसारिक सुखों में लिप्त रहने वाले होते हैं I ये तर्क करने में निपुण और नैतिकता में बढ़ चढ कर होते हैं I ये धनवान होते हैं I इनकी बुद्धि तेज और तीव्र होती है I ये अंधविश्वास नहीं रखते हैं I  

7. शनिवार

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार को जिस व्यक्ति का जन्म होता है उस जातक का स्वभाव कठोर, कड़ा, तेज़, और निष्ठुर होता है I ये ताकतवर, पराक्रमी, महान व परिश्रमी होते हैं I अगर इनके ऊपर दु:ख भी आये तो ये उसे भी सहन कर लेते हैं I ये ईमानदार, सीधा, सच्चा, न्यायी एवं गंभीर स्वभाव के होते हैं I सेवा करना इन्हें काफी पसंद होता है I

जीवनकाल की कई समस्याओं से निदान के लिए आप हमारे अनुभवी ज्योतिषी अनिता बरनवाल या आचार्य कल्कि कृष्णन से संपर्क करें।

Effects of Days on Human’s Behaviour- वारों का व्यक्ति के स्वभाव पर प्रभाव

WA button WA button