|
राहु केतु की आकृति सर्प के रूप में मानी गयी हैI कालसर्प दोष के निर्माण में इन दोनों ग्रहों की भूमिका काफी जरूरी होती हैI कर्कोटक कालसर्प दोष (Karkotak Kaalsarp Dosh), कालसर्प दोष का आठवां प्रकार हैI कर्कोटक नाग का नाम भी कई धार्मिक कथाओं एवं पुस्तकों में स्थानों पर आया हैI नल-दमयंती की कथा एवं जनमेजय के नाग यज्ञ के संदर्भ में भी कर्कोटक कालसर्प का जिक्र मिलता हैI कर्कोटक कालसर्प भी तक्षक कालसर्प के समान बहुत ही कष्टदायक माना जाता हैI जन्मपत्री में आठवां भाव जिसे दुर्घटना, मृत्यु, साजिश, अपयश का स्थान कहा जाता है उसमें राहु बैठा हो तथा द्वितीय भाव जिसे धन और कुटुम्ब का घर कहा जाता है उसमें केतु विराजमान हो और सू्र्य से शनि तक शेष 7 ग्रह एक ही दिशा में अर्थात एक गोलर्द्ध में राहु केतु के बीच बैठे हों तब जातक की कुण्डली में कर्कोटक कालसर्प दोष (Karkotak Kaalsarp Dosha) माना जाता हैI कर्कोटक कालसर्प दोष का प्रभाव Effects of Karkotak Kaalsarp Dosh यह दोष होने पर पारिवारिक सम्बन्धों में काफी असर पड़ता हैI कर्कोटक कालसर्प दोष से प्रभावित व्यक्ति का अपने सगे-सम्बन्धियों एवं कुटुम्बों से भिन्नता रहता हैI इनमें आपसी सामंजस्य की कमी रहती हैI इन कारणों से जरूरत के वक्त परिवार के सदस्य सहयोग के लिए कभी नहीं आते हैंI इस तरह की परेशानी से बचने के लिए व्यक्ति को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होती हैI क्रोध पर काबू रखना भी अनिवार्य होता हैI व्यय के रास्ते एकाएक ही बनते रहते हैं जिससे बचत में कमी आती हैI पैतृक सम्पत्ति के सुख से वह वंचित रह सकता है अथवा पैतृक सम्पत्ति मिलने पर भी उसे आनंद, भाग्य, और सौभाग्य, की अनुभूति नही होती हैI व्यक्ति की आजीविका में समय-समय पर मुश्किलें आती हैं जिनके कारण नुकसान सहना पड़ता हैI आठवें घर में बैठा राहु जातक को स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं देता हैI दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती हैI अगर व्यक्ति सावधान एवं सजग नहीं रहे तो अपने आस-पास में हो रहे छल कपट के कारण उसे कठिन हालातों से भी गुजरना पड़ता हैI कर्कोटक कालसर्प दोष उपाय Remedies for Karkotak Kaalsarp Dosh कर्कोटक नाग के विषय में उल्लेख मिलता है कि यह शिव जी के बड़े भक्त हैंI भगवान शिव की तपस्या करते हुए इन्हेंनों शिव जी की अनुकम्पा प्राप्त की हैI उज्जैन में एक भगवान भोलेनाथ मंदिर है जो कर्कोटेश्वर के नाम से जाना जाता हैI जो लोग यहां दर्शन के लिए नहीं जा सकते हैं, वह कालसर्प लॉकेट धारण कर सकते है या संपूर्ण कालसर्प महायंत्र की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के साथ कर सकते है I रविवार, पंचमी, एवं चतुर्दशी के दिन इस लॉकेट को धारण करना या इस महायंत्र की स्थापना करना अति उत्तम माना जाता हैI इस दिन यहां पूजा करने से सभी प्रकार की सर्प पीड़ा से मुक्ति मिलती हैI पंचाक्षरी मंत्र से शिव जी की पूजन दूध व जल से करने से भी अधिक लाभ मिलता है, यह मंत्र दोष के अशुभ फल से बचाव करता हैI इस दोष की शांति हेतु नागपंचमी एवं शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा अधिक फलदायी होती हैI पंचमी तिथि में सवा किलो जौ बहते जल में प्रवाहित करने से भी यह दोष शांत होता हैI ज्योतिष उपायों, वैदिक ज्ञान, वास्तु शास्त्र, राहु केतु ट्रांजिट रिपोर्ट, यज्ञ, ब्लैक मैजिक रिमूवल, शुद्ध व प्रामाणिक सामान जैसे रुद्राक्ष, यन्त्र, रत्न, आदि की प्राप्ति हेतु आप एस्ट्रोदेवम् डॉट कॉम (AstroDevam.com) से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे हमारे अनुभवी ज्योतिषी अनिता बरनवाल या ज्योतिषी आचार्य कल्कि कृष्णन् से संपर्क करें। |
Share this post
About the Author
Written by AstroDevam Team. Keep visiting for regular posts on Astrology, Vastu Shastra, & more...
कर्कोटक कालसर्प दोष – Karkotak Kaalsarp Dosh
Topics
- Akshaya Tritiya
- Aura Scanning
- Real Rudrakshas
- Pitra Paksha, Shraddh, Kanagat
- Navratri
- Shubh Muhurat
- Significance of Parad Idols
- Dussehra, Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj
- Planetary Transits, Retrograde & Direct Movements
- Logo Shastra
- Vastu Shastra
- Festivals
- Mahashivratri
- Vastu Pyramid Yantras
- Yantra
- Astrology
- Gemstone
- Teej
- Nag Panchami
- Vedic Yagya
- Janmashtami
- Daily Prediction for 12 Zodiac Signs
- Daily Numerology Predictions for all Numbers
- Weekly prediction for all zodiac sign
- Solar Eclipse
- Karwa Chauth
- Diwali
- Vastu Tips
- Tulsi Mala
- Religious
- Chaitra Navratri
- Free Tips
- Rakshabandhan
- EKADASHI
- Ganesh Chaturthi
Tags










Comments