Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
सफलता दिलाने वाले Logo: लोगो डिजाइनिंग में वास्तु और Logo Shastra का प्रभाव

Read in English

lucky-logo-designing-as-per-vastu-shastra

किसी भी बिज़नेस के लिए logo अक्सर लोगों पर पड़ने वाला पहला visual impression होता है। चाहे वह वेबसाइट, प्रोडक्ट या किसी दूसरे ब्रांड टॉचपॉइंट पर दिखाई दे।

एक logo के बिना बिज़नेस अधूरा है। लेकिन लोगो शास्त्र के नजरिए से logo केवल एक डिज़ाइन नहीं। इसे बिज़नेस का एक energetic signature माना जाता है जो हर जगह अपनी ऊर्जा का प्रभाव लगातार डालता है।

यहीं पर लोगो डिजाइनिंग में वास्तु शास्त्र की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। परंपरागत रूप से वास्तु शास्त्र का उद्देश्य कुदरती ऊर्जाओं का तालमेल रख सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाना होता है।

जब वास्तु शास्त्र का उपयोग लोगो बनाने में किया जाता है तो इसी सिद्धांत को लोगो डिजाइनिंग में भी प्रयोग किया जाता है, ताकि बिज़नेस के उद्देश्यों के अनुसार एक शुभ और सकारात्मक logo तैयार किया जा सके।

इस ब्लॉग में आइए जानें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार तार्किक लोगो कैसे डिज़ाइन करें, रंगों और पंच तत्त्वों का महत्त्व और किस तरह लोगो शास्त्र बिज़नेस को सफल बनाता है।

 

वास्तु शास्त्र क्या है?

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय वास्तु कला है, जो भवन, घर, और अन्य संरचनाओं के निर्माण को प्रकृति के साथ सामंजस्य में रखता है।

इसका उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाना और नकारात्मक ऊर्जा को कम करना है।

वास्तु शास्त्र की नींव पांच प्रमुख तत्त्वों पर आधारित है, जिन्हें पंच महाभूत कहा जाता है:

• पृथ्वी

• जल

• अग्नि

• वायु

• आकाश

ये पांचों तत्त्व वास्तु की आठ दिशाओं से जुड़े हुए हैं। हर तत्त्व की अपनी ऊर्जा और खासियत होती है। वास्तु नियमों के माध्यम से इन ऊर्जाओं के बीच संतुलन बनाया जाता है जिससे निर्मित घर एक संतुलित वातावरण बनाते हैं जो मानसिक स्पष्टता, शारीरिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सामंजस्य को बढ़ावा देता है।

लोगो डिजाइनिंग में वास्तु क्यों है महत्वपूर्ण?

एक logo कई चीज़ों से मिलकर बनता है, जैसे रंग, आकार, चिह्न और फ़ॉन्ट। लोगो शास्त्र के नजरिए से ये सभी मिलकर energetic vibrations बनाते है। इसीलिए वास्तु शास्त्र आधारित लोगो डिजाइनिंग द्वारा एक लोगो में सभी तत्त्व सामंजस्य रूप से संरेखित (align) होते है जो बिज़नेस को स्थिरता, सामंजस्य, विकास और समृद्धि दे।

लोगो डिज़ाइन में वास्तु के मुख्य सिद्धांत

पंच तत्व संतुलन (5 Element Balance): लोगो डिज़ाइन में पांचों तत्वों का संतुलन होना चाहिए, ताकि ब्रांड energetically balanced और सकारात्मक बनी रहे और अच्छे vibrations उत्पन्न करते रहे।

रंगों का संतुलन (Color Balance): रंग अलग-अलग तत्वों से जुड़े होते हैं और उनकी अपनी vibrations होती हैं। इसलिए रंगों का चुनाव इंडस्ट्री और बिज़नेस के nature के अनुसार किया जाना चाहिए।

आकार और ज्यामिति (Shapes & Geometry): अलग-अलग आकार अलग-अलग ऊर्जाओं से जुड़े होते हैं। सही आकार का चुनाव logo और बिज़नेस के बीच बेहतर energetic alignment बनाने में मदद करता है।

खाली स्थान (Negative Space): जिस तरह वास्तु में केंद्र (ब्रह्मस्थान) के आसपास खुली जगह को महत्व दिया जाता है, उसी तरह लोगो में सही मात्रा में खाली स्थान रखना भी जरूरी माना जाता है। यह logo को साफ और संतुलित दिखाने के साथ-साथ ऊर्जा के सही प्रवाह में भी मदद कर सकता है।

इसलिए वास्तु के हिसाब से लोगो डिज़ाइन केवल किसी रंग या आकार को चुनने तक सीमित नहीं है। Logo को ज्योतिष, अंक शास्त्र और लोगो शास्त्र के अन्य पैरामीटर ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जाना चाहिए।

लोगो डिज़ाइन में पंच तत्वों की भूमिका

त्रिकोण - अग्नि तत्व (Fire Element): त्रिकोण का संबंध अग्नि तत्व से माना जाता है। यह दक्षिण-पूर्व दिशा से जुड़ा है और ऊर्जा, जोश, उत्साह को दर्शाता है।

इसलिए त्रिकोण का आकार इन तरह के व्यापार के लिए आदर्श है:

• ऊर्जा क्षेत्र

• खेल जगत

• फ़ूड बिज़नेस

• मीडिया, मार्केटिंग

गोलाकार - आकाश तत्व (Space Element): वृत्त का संबंध आकाश तत्व और (केंद्र) ब्रह्मस्थान से है। यह पूर्ण और निरंतर स्वरूप समग्रता, निरंतरता, विस्तार, एकता और पूर्णता को दर्शाता है।

यह आकार इन तरह के व्यापार के लिए लाभदायक है:-

• शिक्षा

• स्वास्थ्य

• सेवा

• वेलनेस एवं स्वास्थ्य

• वित्तीय सेवाएँ

इन सेक्टर्स में निरंतरता, विश्वास, स्थिरता और दीर्घकालिक संबंध अक्सर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


लहरों वाले आकार (flowing curves)- जल तत्व (Water Element)

लहरों और flowing curves का संबंध जल तत्व से माना जाता है। जल शुद्धता, गतिशीलता और समृद्धि को दर्शाता है।

इन आकृतियों को इन तरह के व्यवसायों के लिए उपयुक्त माना जाता है:

• आतिथ्य एवं होटल

• व्यवसाय यात्रा एवं पर्यटन

• पेय पदार्थ

• वेलनेस एवं स्वास्थ्य

• काउंसलिंग एवं परामर्श

• संचार एवं संवाद

 

वर्गाकार (Square) - पृथ्वी तत्व (Earth Element):

पृथ्वी तत्व वर्गाकार आकार का संबंध पृथ्वी तत्व से माना जाता है। पृथ्वी तत्व स्थिरता और मजबूती को दर्शाता है।

इसलिए वर्गाकार आकार इन तरह के व्यवसायों के लिए उपयुक्त है:-

 • रियल एस्टेट

• कंस्ट्रक्शन

• इंफ्रास्ट्रक्चर

• बैंकिंग

• बीमा

• मैन्युफैक्चरिंग

 

गोलाकार और वायु-प्रेरित आकार - वायु तत्व (Air Element)

गोलाकार और वायु-प्रेरित आकार गति, प्रवाह, विस्तार और निरंतर चलने ऊर्जा दर्शाते हैं। गोलाकार आकार केंद्र यानी ब्रह्मस्थान से भी जुड़े माने जाते हैं।

इन आकारों को इन तरह के व्यवसायों के लोगो के लिए उपयुक्त माना जाता है:

• लॉजिस्टिक्स

• एविएशन

• नेटवर्किंग

• ट्रैवल एजेंसी

• तेजी से बिकने वाले उपभोक्ता उत्पाद (FMCG)

इन क्षेत्रों में तेज़ गति, संवाद, ग्राहकों से जुड़ाव और निरंतर गतिविधि महत्वपूर्ण होती है।

वास्तु के अनुसार Logo के लिए उपयुक्त रंग

Logo के सबसे महत्वपूर्ण में से एक है - सही रंगों का चुनाव।

इसलिए एक शुभ और ऊर्जात्मक logo तैयार करते समय रंगो पर ध्यान देना जरूरी है।

उदाहरण के लिए:

• लाल और नारंगी को आमतौर पर अग्नि, ऊर्जा, क्रिया और शक्ति से जोड़ा जाता है।

• नीला रंग स्थिरता, भरोसे, शांति और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

• हरा रंग प्रकृति, विकास, स्वास्थ्य और संतुलन से जुड़ा माना जाता है।

हालाँकि, केवल किसी वास्तु तत्व से जुड़े होने के कारण किसी रंग को चुन लेना पर्याप्त नहीं है।

एक लक्ज़री ब्रांड की जरूरतें एक निर्माण कंपनी से अलग होती हैं। इसी तरह, अस्पताल और रेस्टोरेंट की पहचान और जरूरतें अलग होती हैं।

हर व्यवसाय का अपना उद्देश्य, विज़न और लक्ष्य होते हैं। एक प्रभावशाली लोगो तैयार करने से पहले, AstroDevam की Energy Experts की टीम व्यवसाय को गहराई से समझने की कोशिश करती है।

इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण सवालों पर विचार किया जाता है:

व्यवसाय की प्रकृति

कंपनी का विज़न क्या है?

ब्रांड के लक्ष्य और चुनौतियाँ

इन सभी पहलुओं को समझने के बाद ही उपयुक्त रंगों को लोगो में शामिल किया जाता है।

और पढ़ें: कैसे एक सही ज्योतिष-आधारित लोगो बदल सकता है आपके बिजनेस की तकदीर!

लोगो शास्त्र - शक्तिशाली लोगो डिजाइन की एक विशेष पद्धति

हालाँकि वास्तु शास्त्र लोगो डिजाइन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन यह व्यापक लोगो शास्त्र पद्धति का केवल एक हिस्सा है।

लोगो शास्त्र लोगो डिजाइन की एक विशेष पद्धति है, जिसे डॉ. आचार्य कल्कि कृष्णन जी ने विकसित किया है। वे एक प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार हैं और उन्हें “भारत के सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइनर” का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

लगभग 40 वर्षों के शोध और करीब 30 लाख लोगो के अध्ययन के बाद आचार्य जी ने लोगो शास्त्र विकसित किया।

इस पद्धति में इन सिद्धांतों को शामिल किया जाता है:

ज्योतिष + वास्तु शास्त्र + अंक ज्योतिष + रंग मनोविज्ञान + फेंगशुई + ग्राफोलोजी + प्रतीक विज्ञान + पौराणिक विज्ञान

कई वर्षों के शोध के अनुसार, किसी लोगो की ऊर्जा व्यवसाय से जुड़े हर पहलुओं को प्रभावित करती है ।

आचार्य जी लोगो को ब्रांड का “Genetic Code” बताते हैं।

जैसे किसी व्यक्ति के आनुवंशिक गुण उसके स्वभाव और पहचान को प्रभावित करते हैं, उसी तरह लोगो के रंग, आकार, प्रतीक और अन्य तत्व ब्रांड की पहचान और उसकी ऊर्जा को दर्शाते हैं। इसलिए लोगो में हर एक तत्व को संतुलित होना ज़रूरी है।

व्यवसाय के लिए वास्तु-अनुकूल लोगो के लाभ

वास्तु सिद्धांतों को ध्यान में रखकर सोच-समझकर तैयार किया गया ऊर्जात्मक लोगो व्यवसाय को कई तरह से मददगार रहता है।

1. सकारात्मक ब्रांड छवि: एक अच्छा और संतुलित ब्रांड की एक सकारात्मक छवि बनाता है।

2. भरोसा और विश्वसनीयता: उर्जात्मक लोगो की vibrations भरोसे और विश्वसनीयता को दर्शाती है जो ब्रांड को एक विश्नसनीय ब्रांड के रूप में उभारता है।

3. विकास और समृद्धि: व्यवसाय की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया लोगो विकास, नए अवसर, बिक्री और समृद्धि को बढ़ावा देता है।

4. एम्प्लोयी प्रोडक्टिविटी: लोगो की संतुलित ऊर्जाएं वर्कर्स के बीच टीमवर्क, तालमेल और सहयोग बेहतर बनाती है।

5. नए अवसर: एक सकारात्मक लोगो व्यवसाय के लिए नए अवसरों को लाता है जैसे नए व्यापारिक संपर्क बनना, नए साझेदारी के अवसर मिलना, नए बाजारों तक पहुँच बनना आदि।

6. नकारात्मक प्रभावों से बचाव: एक शक्तिशाली और संतुलित लोगो व्यवसाय को प्रतिस्पर्धा में मजबूत पहचान बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह व्यवसाय को नकारात्मक ऊर्जाओं, परिस्थितियों और घटनाओं के प्रभाव से बचाने में सहायक होता है।

निष्कर्ष

आज logo बनाना पहले से कहीं आसान हो गया है। AI लॉगो मेकर और ऑनलाइन डिजाइन प्लेटफॉर्म की मदद से कुछ ही मिनटों में भले ही आकर्षक लोगो तैयार किया जा सकता है।

लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल यह है:-

क्या लोगो केवल देखने में अच्छा है, या यह संतुलित और ऊर्जात्मक भी है ? लोगो केवल उसकी सुंदरता या दिखावट तक सीमित नहीं होता।

उसके आकार, अनुपात, रंग, शैली, तत्व का आपस में सामंजस्य में होना ज़रूरी है। यहीं वास्तु के अनुसार वैज्ञानिक लोगो डिजाइन महत्वपूर्ण हो जाता है।

 

नोट: Logo Shastra हमारी अपनी खास शोध और विद्या है, जिसे इसके संस्थापक डॉ. आचार्य कल्कि कृष्णन जी ने तैयार किया है।

Logo Shastra की बिना अनुमति नकल करना या “Logo Shastra” नाम का अनधिकृत उपयोग सख्त मना है। ऐसा करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या वास्तु और लोगो शास्त्र एक ही हैं?
Ans. नहीं। लोगो शास्त्र लोगो एक व्यापक पद्धति है। वास्तु इसका एक हिस्सा है। 

2. क्या किसी पुराने लोगो को वास्तु सिद्धांतों के अनुसार ठीक किया जा सकता है?

Ans. लोगो को शुरुआत से तैयार करना अधिक उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि उसके हर आकार, तत्व और डिजाइन को एक-दूसरे के साथ सही तालमेल में रखना महत्वपूर्ण होता है।

3. क्या अलग-अलग स्थानों पर चल रहे एक ही व्यवसाय के लिए एक ही लोगो इस्तेमाल किया जा सकता है?
Ans. हाँ। अगर व्यवसाय एक ही है तो आमतौर पर सभी स्थानों पर एक ही लोगो का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

4. व्यवसाय को अपना लोगो कब बदलने पर विचार करना चाहिए?
Ans. अगर व्यवसाय लगातार समस्याओं, रुकावटों या चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो लोगो का विश्लेषण करवाने पर विचार किया जा सकता है।

इसी तरह, अगर व्यवसाय में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है, जैसे विलय, अधिग्रहण या ब्रांड में बदलाव, तो एक नए और प्रभावशाली लोगो पर विचार किया जा सकता है।

 

5. क्या वास्तु के अनुसार बनाया गया लोगो आधुनिक भी दिख सकता है?

Ans. बिल्कुल। वास्तु सिद्धांतों को अपनाने का मतलब यह नहीं है कि लोगो में धार्मिक या आध्यात्मिक प्रतीकों का ही इस्तेमाल किया जाए।

वास्तु को सूक्ष्म तरीके से लोगो में शामिल करते हुए भी लोगो को आधुनिक, सुंदर और प्रोफेशनल रखा जा सकता है।

 

Follow for regular updates ~ Instagram, Facebook, YouTube

astrodevam-whatsapp

 

सफलता दिलाने वाले Logo: लोगो डिजाइनिंग में वास्तु और Logo Shastra का प्रभाव

WA button WA button