Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
Remedies To Pacify Negative Effects of Nine Planets

ग्रहों से होने वाले परेशानियाँ, रोग और अचूक उपाय निम्न प्रकार हैं:-  

  • सूर्य ग्रह- सूर्य ग्रह पीड़ित होने पर पिता से मनमुटाव,  कई तरह की परेशानियाँ, सरकारी नौकरी मे परेशानी/ सरकारी कामों मे परेशानी, नेत्र रोग, ह्रदयरोग, चर्मरोग, रक्तचाप, अस्थि रोग, आदि। 

उपाय-  सुबह-सवेरे सूर्य भगवान को जल चढ़ाएँ, सुबह पूजन के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे, लाल पूष्प वाले पौधों एवं वृक्षों को जल चढ़ाएँ,  माणिक (रूबी) रत्न धारण करें, क्रिस्टल सन फेस पेंडंट, सन फेस पेंडेंट/ लॉकेट धारण करें या सूर्य यंत्र की स्थापना करें ।

  • चन्द्रमा ग्रह - चन्द्रमा ग्रह पीड़ित होने पर माता से मनमुटाव, कई तरह की परेशानियाँ, नींद का ना आना, कफ, सर्दी, जुकाम, मासिक धर्म संबंधी रोग, निमोनिया, पित्ताशय में पथरी, रक्त विकार आदि रोग का प्रकोप। 

उपाय- चांदी, दूध और चावल का दान करे, माता का सम्मान करे, चांदनी रात मे घूमे व पूर्णिमा में चन्द्र को अर्क दे, मोती रत्न धारण करे, चन्द्र यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट धारण करे या चन्द्र यंत्र की स्थापना करें ।

  • मंगल ग्रह - मंगल ग्रह पीड़ित होने पर कई तरह की परेशानियाँ, भाइयो से संबंध में मनमुटाव, क्रोध की अधिकता,  समय-समय पर छोटी मोटी दुर्घटना, नाकामयाबी, फोड़ा फुंसी, रक्त विकार, चेचक, बवासीर, आदि रोगो । 

उपाय- हनुमान चालीसा पढ़े, भाई का सम्मान करे,   लाल मसूर की दाल बहते पानी में बहाये,  लाल मूंगा रत्न धारण करे, मंगल यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट या तीन मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते,  हनुमान यंत्र या मंगल यंत्र की स्थापना करें ।

  • बुध ग्रह - बुध ग्रह पीड़ित होने पर परेशानियाँ जैसे विद्या / बुद्धि सम्बन्धी परेशानी, नाक के   रोग, गले के रोग, मति भ्रम, उन्माद की स्थिति, व्यवसाय में हानि, विचारो में द्वंद्व/ अस्थिरता आदि। 

उपाय- सुराख़ वाला तांबे का पैसा बहते पानी में बहाये, बेटी, मौसी, बुआ, बहन का अपमान न करें,   माँ दुर्गा/ गणेश जी की आराधना करे,  एमराल्ड (पन्ना) रत्न धारण करे, बुध यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट धारण करसकते,  बुध यंत्र की स्थापना करें । 

  • गुरु ग्रह - गुरु ग्रह पीड़ित होने पर परेशानियाँ जैसे आय में कमी होने लगना, विवाह में देरी,   कान के रोग, पूजा पाठ में मन न लगना, संचित धन का व्यय होना, संतान में देरी, पेट के रोग,  गठिया, अनिद्रा, कब्ज, आदि से पीड़ित होना। 

उपाय- गुरु का आशीर्वाद ले,  दादा का सम्मान करे,  चने की दाल धरम स्थान मे दे, गरीब व जरुरत मंद बच्चो को पुस्तको का दान करे, पुखराज रत्न धारण करे, 4 मुखी रुद्राक्ष या गुरु यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट धारण करसकते, गुरु (जुपिटर) यंत्र की स्थापना करें । 

  • शुक्र ग्रह - शुक्र ग्रह पीड़ित होने पर परेशानियाँ जैसे जीवन की सुखसुविधा मे कमी,  पत्नी से मनमुटाव, वाहन/मकान कष्ट, धातु एवं मूत्र संबंधी रोग, मधुमय, गर्भाशय रोग, आदि से पीड़ित होना। 

उपाय- पत्नी/स्त्रियों का सम्मान करे,  लक्ष्मी माता की उपासना करे, देशी घी, मिस्री मंदिर मे दे, वाइट ओपल या हीरा रत्न धारण करे, शुक्र यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट धारण करे या शुक्र यंत्र की स्थापना करें ।

  • शनि ग्रह - शनि ग्रह पीड़ित होने पर परेशानियाँ जैसे नौकरी में परेशानी, फैक्ट्री या व्यवसाय में घाटा,  पैरो की तकलीफ, वायु विकार, भूत प्रेत का भय, रीड की हड्डी में परेशानी आदि का सामना करना पड़ता है ।

उपाय- शनि देव की उपासना करे, नौकरो को गाली कभी न दे व उनके पैसे न मारे, काली लोहा,  तेल, उड़द, तिल आदि का दान करे, नीलम रत्न धारण करे, ११ मुखी रुद्राक्ष या शनि यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट धारण करे या शनि यंत्र की स्थापना कर सकते है।  

  • राहु ग्रह - राहु ग्रह पीड़ित होने पर परेशानियाँ, त्वचा रोग, भूत प्रेत का भय, बिना वजह मन मे भय, जोड़ो मे दर्द, कुष्ठ रोग, अहंकार हो जाना आदि।

उपाय- दुर्गा माता का पूजन करे,  भैरो बाबा के दर्शन करे, गोमेद रत्न धारण करे, कालसर्प पेंडंट, ८ मुखी रुद्राक्ष या रहू यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट धारण कर सकते , रहू यंत्र की स्थापना कर सकते है।  

  • केतु ग्रह - केतु ग्रह पीड़ित होने पर कई तरह की परेशानियाँ जैसे रक्त विकार, जादू टोने से परेशानी, छूत की बीमारी, चेचक, फुंसी, स्किन इन्फेक्शन, हैजा व फोड़े एक्सीडेंट अधिक होने आदि । 

उपाय- कोढियों को खिचड़ी दान करे,  लंगड़ा व्यक्ति को भोजन खिलाये,  लहसुनिया रत्न धारण करे, कालसर्प पेंडंट, 9 मुखी रुद्राक्ष या केतु यंत्र पेंडेंट/ लॉकेट धारण कर सकते , केतु यंत्र की स्थापना कर सकते है।  

ज्योतिष उपायों, वैदिक ज्ञान, वास्तु शास्त्र, यज्ञ, ब्लैक मैजिक रिमूवल, शुद्ध व प्रामाणिक वस्तुओं की प्राप्ति हेतु आप एस्ट्रोदेवम डॉट कॉम  (AstroDevam.com) से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे अनुभवी ज्योतिषी आचार्य कल्कि कृष्णन से संपर्क करें ।

Remedies To Pacify Negative Effects of Nine Planets

WA button WA button