Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
सावन में पारद शिवलिंग पूजा का महत्त्व | Significance of Parad Shivling Puja in Sawan Maas

READ IN ENGLISH 

significance-of-parad-shivling-puja


पारद शिवलिंग की पूजा:
सावन के पवित्र महीने की शुरुआत होने जा रही है। सावन का भगवान शिव जी की पूजा के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। सावन मास में शिवलिंग अभिषेक और पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। अगर शुद्ध पारद के शिवलिंग (पारदेश्वर) की पूजा की जाए तो बात ही क्या।

ब्रह्म पुराण के अनुसार सावन में रोजाना पारद शिवलिंग की पूजा से मोक्ष प्राप्ति होती है। आइए जानें पारद शिवलिंग की पूजा का महत्व और शास्त्रों में पारद शिवलिंग का वर्णन।

शिवलिंग का महत्त्व (Significance of Shivling)


शिवलिंग के शब्दिक अर्थ की बात की जाए तो शिव का अर्थ 'परम' कल्याणकारी है और लिंग का अर्थ 'सृजन' या 'प्रतीक' है। तो, शिवलिंग एक तरह से भगवान शिव का प्रतीक है। पुराणों के अनुसार शिवलिंग के मूल में ब्रह्मा, मध्य में भगवान विष्णु और ऊपर के भाग में भगवान शंकर विराजमान हैं।

वायु पुराण के अनुसार प्रलयकाल में प्रत्येक महायुग के पश्चात समस्त संसार इसी शिवलिंग में मिल जाता है और फिर संसार इसी शिवलिंग से सृजन होता है। फिर, जब नया सृजन होता है, तो यह शिवलिंग ही नए ब्रह्मांड का आधार बनता है। इसीलिए शिवलिंग को संपूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। 

शिवलिंग समुद्र मंथन कथा (Samudra Manthan Story)

samudra-manthan


समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न विष को पीकर भगवान शिव ने संसार को इसके विनाश से सुरक्षित रखा था। विष पीने से उनका कंठ नीला हो गया था, इसलिए उन्हें नीलकंठ कहा जाता है। विष की पीड़ा से उत्पन्न दाह को शांत करने के लिए देवताओं और ऋषियों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया था तब से यह परंपरा आज भी जारी है। शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक मानकर पूजा जाता है और इसकी पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है।

यह भी पढ़ें: रुद्राक्ष और भद्राक्ष की पहचान- Major Difference between Rudraksha and Bhadraksha 

पारद शिवलिंग का महत्त्व (Importance of Parad Shivling)

original-parad-shivling


पारद भगवान शिव की प्रिय धातु है और यह पारे और चांदी से निर्मित है। पारे को विशेष प्रक्रियाओं द्वारा शुद्ध कर के ठोस आकार दिया जाता है। यह बहुत जटिल प्रक्रिया है, क्योंकि पारे से कोई ठोस पदार्थ बनाना बहुत मुश्किल है। पारद शिवलिंग में स्वयं भगवान शिव का वास है और जहां पारद शिवलिंग होता है वहां भगवान शिव साक्षात विराजमान रहते हैं।

पारद शिवलिंग की पूजा से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। प्राचीन ग्रन्थों में पारद शिवलिंग की पूजा को सर्वोत्तम बताया गया है। पारद शिवलिंग के महत्व का वर्णन ब्रह्मपुराण, ब्रह्मवेवर्त पुराण, शिव पुराण, उपनिषद आदि ग्रंथों में किया गया है।

ऐसा माना जाता है कि पारद शिवलिंग में सभी ज्योतिर्लिंगों का वास होता है। सिर्फ जल और पुष्प अर्पण करके ही पारद शिवलिंग की सच्चे मन से पूजा की जाए तो उपासक को अंगिनत लाभ मिलते है। खास बात यह है कि पारद शिवलिंग की पूजा प्राण प्रतिष्ठा के बिना की जा सकती है।

शिवपुराण के अनुसार पारद शिवलिंग की पूजा से सभी शिवलिंगों की पूजा का फल मिलता है और सावन में पारद के शिवलिंग की पूजा से सहस्त्र शिवलिंग (1000 शिवलिंग) की पूजा का फल मिलता है।

माना जाता है कि शिवजी परम भक्त रावण ने भी पारद शिवलिंग की पूजा से अपनी मनोकामनाएं पूरी की थी.


Also Read: Sawan Somwar Date, What to eat in Sawan fast, Sawan Shivratri date, Sawan Story

पारद शिवलिंग की पूजा के लाभ (Benefits of Worshipping Parad Shivling):

parad-shivling-puja


पारद शिवलिंग समस्त दुखों का नाश करने वाला मानसिक व शारीरिक चिंताओ का अंत करने और शांति प्रदान करने वाला है। पारद शिवलिंग की पूजा से दिए गए लाभ प्राप्त होते हैं:-

सुख-शांति 

पारद शिवलिंग की पूजा से घर में शांति और सद्भाव का माहौल बनता है।

बुरी शक्तियों का नाश

घर में पारद शिवलिंग होने से बुरी शक्तियों का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिस घर में पारद शिवलिंग की पूजा होती है, वहां स्वयं भगवान शंकर का वास होता है।

चंद्रमा मजबूत होता है

कुंडली में कमज़ोर चंद्रमा मानसिक परेशानियों का कारण बनता है। पारद शिवलिंग की पूजा करने से चंद्रमा को बल मिलता है।
 

धन प्राप्ति

पारद शिवलिंग के घर में होने से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता विराजमान होते हैं। वहाँ धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
 

व्यापार में वृद्धि

दुकान, ऑफिस एवं फैक्ट्री में व्यापार वृद्धि के लिए शिवलिंग पूजा का एक अचूक उपाय है। 

स्वास्थ्य लाभ

ऐसा माना जाता है कि पारद शिवलिंग की पूजा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। 

आर्थिक समृद्धि

पारद शिवलिंग की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि और धन लाभ होने की संभावना बनी रहती है। 

ग्रह दोषों से रक्षा

कुछ मान्यताओं के अनुसार, पारद शिवलिंग की पूजा करने से ग्रह दोषों से रक्षा मिलती है।

पापों से मुक्ति

पारद शिवलिंग के स्पर्श मात्र से सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। 

आध्यात्मिक विकास

पारद शिवलिंग की पूजा से आध्यात्मिक विकास में सहायता मिलती है।

 
शास्त्रों में पारद शिवलिंग का वर्णन  (Mention of Parad Shivling in Ancient Scriptures)

parad-shivling

1- धन्यस्ते पुरुषः लोके ये अर्चन्ति रसेश्वरं ।
सर्वपापहरं देवं सर्वकामफलप्रदम् ।।  (ब्रह्म पुराण )

संसार में वो सारे मानव श्रेष्ठ हैं जो पारद शिवलिंग की पूजा करते हैं और जो इस पूजा के फलस्वरूप सारे भौतिक सुख प्राप्त कर मोक्ष को प्राप्त करते हैं। 


2-  किं दारिद्र्यं दुखं पापं किं रोगं शोकविक्लवं ।
पारदेश्वर पदे साक्षात् पूर्ण सौभाग्यनुते ।।   (महर्षि याज्ञवल्क्य) 

दरिद्रता, दुःख, पाप क्या होता है, रोग और शौक क्या होता है अगर पारदेश्वर के दर्शन मात्र से साक्षात् सौभाग्य उदय हो जाता है  


3-  धर्मार्थकारथम मोक्षाख्या पुरुषार्थश्चतुर्विधा।
सिध्यन्ति नात्रा संदेह रसराज प्रसादतः ।।    (रसार्णव तंत्र)

जो व्यक्ति अपने जीवन में सिर्फ एक बार पारद शिवलिंग की पूजा करता है, उसे निश्चित रूप से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।


4-  विधाय रस लिन्ग: यो भक्ति युक्त स्रमर्चण्येत,जगत्रितय लिंगनं पुजा फलमानवापुण्यात”   (रसरत्नसमुच्चय)

अर्थ~ पारद का अर्पण, पूजन, चिंतन, धारण और सेवन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। 

5-  मदः कोटिगुणं स्वर्णं स्वर्णात्कोटिगुणं मणिः।

मणेः कोटिगुणं बाणो बालाल्कोटिगुणं रसः।

रसात्परतरं लिंग न भुतो न भविश्यति।।    (शिव निर्णय रत्नाकर)

 
अर्थात मिट्टी अथवा पत्थर के शिवलिंग के पुजन करके करोड़ों गुणाअधिक फल स्वर्ण निर्मित शिवलिंग के पुजन से मिलता है स्वर्ण से करोंड़ो गुना अधिक फल मणि और मणि से करोड़ो गुणा अधिक फल बाल लिंग नर्मदेश्वर के पूजन से प्राप्त होता है तथा नर्मदेश्वर बाललिंग से भी करोड़ो गुणा अधिक फल पारद शिवलिंग के पूजन या दर्शन से ही प्राप्त हो जाता है।

6-  आयुरायेग्यमैश्वर्यं यच्चान्यदपि वांछिच्तम्।

रसलिंगाचनादिष्टं सर्वतं लभेत नरः।।   (वायवीय संहिता)

अर्थात आयु, आरोग्य, ऐश्वर्य तथा अन्य जो भी मनो वांछित वस्तुएं है वे सभी वस्तुएँ पारद शिवलिंग के पूजन से सहज ही प्राप्त हो जाती है।

7-  पारदेश्वर स्थापन्वा लक्ष्मीं सिद्धिश्चप्राप्नुयात् ।
धनैः धान्यैः धरापौत्रैः पूर्ण सौभाग्यान् भवेत् ।।


जिस घर में पारद का शिवलिंग होता है, उस घर में माता लक्ष्मी और कुबेर जी का वास होता है।

parad-shivling

भगवान भोले नाथ ने स्वयं माता पार्वती से कहा था-

जो भी मनुष्य पारद शिवलिंग की पूजा-अर्चना करेगा उस पर मेरी कृपा सदा बनी रहेगी और अकाल मृत्यु, दुःख, दरिद्रता जैसे समस्त दुखों से मुक्ति मिलेगी एवं उसके मान-सम्मान, यश, धन, एवं ऐश्वर्या में वृद्धि होगी। अंत में वह सब सुखो को भोग कर मोक्ष को प्राप्त करेगा ।

पारद शिवलिंग स्थापना

पारद शिवलिंग अपने पूजा स्थान पर स्थापित करें। स्वयं उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा की और मुख करके बैठ जाएं। पूजा स्थान पर शिव परिवार की मूर्ति होने पर शिवलिंग को उन्हीं के समीप रख दें। उन्होंने गंगाजल से शुद्ध करने के बाद पीतल की प्लेट पर सफेद वस्त्र बिछा लें और ओम नमः शिवाय मंत्र का दो माला जाप करके उनके आसन पर विराजमान करें। 

पारद शिवलिंग पूजा विधि

parad-shivling-puja-vidhi


नियमित पूजा में उन्हें धूप, दीप और पुष्प चढ़ाएं और शिव मंत्रों का जाप करें। पारद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, पीपल, बरगद और तुलसी जी के पौधे में न डालें। व्यापार वृद्धि के लिए पारद शिवलिंग के साथ दक्षिणावर्ती शंख को रखना चाहिए।


ध्यान देने योग्य बातें (Important Points to Consider)

पारद शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद, सिंदूर, चंदन, आदी न चढ़ाएं।

पारद को सोने/चांदी के साथ न रखें। 

पारद शिवलिंग खरीदने से पहले सुनिश्चित करें वह मिलावटी न हो जो आजकल बहुत हो रहा है। असली पारद  शिवलिंग आप इस लिंक से खरीदें. 

AstroDevam.com और OriginalParad.com ही असली पारद उत्पादों का एकमात्र स्रोत हैं और उन्हें भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित शब्द 'ओरिजिनल पारद' का उपयोग करने का अधिकार दिया गया है।
यह हमारे सभी पारद उत्पादों की शुध्धता का परिणाम है।  

अभिमंत्रित पारद शिवलिंग इस लिंक से खरीदें और पाएं स्थापना का शुभ समय आपके जन्म विवरण के आधार पर। 


फॉलो करें~

इंस्टाग्राम,फेसबुक,यूट्यूब

Astro-devam-whatsapp

 

सावन में पारद शिवलिंग पूजा का महत्त्व | Significance of Parad Shivling Puja in Sawan Maas

WA button WA button