Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
The importance of the Sun in Vastu Shastra (सूर्य का वास्तुशास्त्र में क्या महत्व है?)

आजकल वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra ) को ध्यान में रखते हुए घर एवं दुकानों या ऑफिस बनाने का काफी चलन हो गया है। अब हर व्येक्ति कैसी भी भवन खड़ी करने से पहले यह चाहता है कि उस इमारत को Vastu Shastra के अनुकूल ही बनाया जाए,  भवन का नक्शा (Map) वास्तु नियमों (Vastu Guidelines) को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया जाए।  

संपूर्ण ब्रह्मांड का आधार या नींव सूर्य है जिसकी ऊर्जा पूरे ब्रह्मांड को जीवन प्रदान करती है। सूर्य की ऊर्जा से ही धरती पर जीवन है। सूर्य, सौरमंडल में महत्वपूर्ण माना जाता है और अग्नि का स्वरूप माना गया है। सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा को वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra ) में बेहद महत्व दिया गया है।

इस कारण Vastu Shastra में पूर्व (East) व उत्तर (North) की दिशा का अत्यन्त महत्त्व दिया जाता है क्योंकि सूर्य से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य द्वार East direction (पूर्व दिशा) ही है। किसी भी घर या इमारत में सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का आगमन ईशान कोण (North-east) से ही होता हैं जहां सूर्य की ऊर्जा के साथ-साथ अंतरिक्ष की ऊर्जा भी इमारत में प्रवेश करती हैं। केवल सूर्य की ऊर्जा ही नहीं, सूर्य की किरणों का वैक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव होता है। 

  1. Vastu Shastra के अनुसार मध्य रात्रि से दिन के 3 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तरी हिस्सा में होता है। यह दिशा व समय एकांत और गुप्त होता है। यह समय कीमती वस्तुओं या जेवरात आदि को संभाल कर गोपनीय स्थान पर रखने के लिए उचित है।   
  2. सूर्योदय (Sunrise) से पहले 3 से सुबह 6 बजे का अवधि ब्रह्म मुहूर्त होता है। इस समय सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी के उत्तर-पूर्वी (North-Eastern) भाग में होता है। यह अवधि चिंतन-मनन एवं अध्ययन व पढाई के लिए उत्तम होता है।
  3. प्रातः काल सुबह 6 से 9 बजे तक सूर्य की ऊर्जा पृथ्वी के पूर्वी (Eastern) हिस्से में रहता है। इसीलिए घर, निवास व मकान ऐसा बनाएं कि इस समय सूर्य की पर्याप्त रोशनी व ऊर्जा घर में आ सके। 
  4. सुबह 9 से मध्याह्न 12 बजे तक सूर्य पृथ्वी के दक्षिण-पूर्व (South-east) में होता है। यह काल भोजन पकाने के लिए सर्वोत्तम है। रसोईघर (Kitchen) व स्नानघर (Washroom) गीले होते हैं। ये ऐसी स्थान में होने चाहिए, जहां सूर्य की रोशनी अच्छे से आ सके।
  5. दोपहर 12 से 3 बजे तक आराम का समय (विश्रांति काल) माना जाता है। सूर्य इस समय दक्षिण में होता है, अत: आराम कक्ष इसी ओंर बनाना चाहिए।  
  6. दोपहर 3 से 6 बजे संध्या तक व् पठन और कार्य का समय होता है और सूर्य दक्षिण-पश्चिम कोण (South West) भाग में होता है। अत: यह दिशा अध्ययन कक्ष (Study Room) या पुस्तकालय (Library) के लिए सर्वोत्तम है।
  7. शाम 6 से रात 9 तक का समय खाने व बैठने का होता है। इसलिए मकान का पश्चिमी कोना भोजन कक्ष या बैठक कक्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है।
  8. शाम 9 से मध्य रात्रि 2 बजे के समय सूर्य घर के उत्तर-पश्चिम (North West) में होता है। यह समय शयन कक्ष (Bedroom) के लिए उपयोगी है।

इन सब के अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कहीं भी पानी की बर्बादी होना अशुभ माना जाता है। यदि किसी के घर में नल टपकता है, घर में कई स्थानों पर हमेशा गीला रहता है, घर के आसपास गंदगी या गंदा पानी जमा है तो यह सभी बातें यही इशारा करती है कि आपके घर में नकारात्मक उर्जा है और आर्थिक संकट खड़ा होने वाली है।

हमारे वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) Expert से संपर्क साधने के लिए कृपया इस लिंक Link को क्लिक करें... 

The importance of the Sun in Vastu Shastra (सूर्य का वास्तुशास्त्र में क्या महत्व है?)

WA button WA button