Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
Vastu Tips for Happiness Wealth &  prosperity (वास्तु के कुछ सुझाव)

मकान के वास्तु टिप्स – ध्यान रखने वाली मुख्य बातें:

  1. उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) को हमेशा साफ रखें ताकि सूर्य की जीवनदायिनी एवं सकारात्मक किरणें घर में प्रवेश कर सकें।   
  2. घर में तुलसी का वृक्ष अवश्य लगाएं। इससे परिवार में सकारात्मक माहौल व प्रेम बढ़ता है। तुलसी के पत्तों के नियमित सेवन से कई रोगों से मुक्ति मिलती है।
  3. भोजन बनाते समय गृहिणी का सदा मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे भोजन स्वादिष्ट और सुपाच्य बनता है। साथ ही पूर्व की ओर चेहरा करके भोजन करने से व्यक्ति की पाचन ताक़त में वृद्धि होती है।
  4. जिन कन्याओं के विवाह में विलम्ब हो रहा है, उन्हें उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) कक्ष में रहना चाहिए। इससे उनका विवाह अच्छे और समृद्ध परिवार में होता है।  
  5. जो बच्चे पढ़ने में अत्यधिक कमजोर हैं, उन्हें पूर्व की ओर चेहरा करके अध्ययन करना चाहिए। इससे उनकी एकाग्रता बढ़ेगी और उन्हें लाभ होगा।  
  6. रात को सोते वक्त आदमी का सिर हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। कभी भी उत्तर दिशा की ओर मस्तक करके नहीं सोना चाहिए। इससे व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है और साथ ही अनिद्रा रोग होने की संभावना होती है ।
  7. घर से निकलते समय माता-पिता को यथानियम (झुककर) प्रणाम करना चाहिए। इससे बुध और बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होती हैं एवं इससे व्यक्ति के उलझे हुए काम बन जाते हैं।
  8. घर में कभी-कभी सेंधा नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
  9. प्रवेश द्वार के आगे ॐ, शुभ-लाभ, स्वस्तिक, जैसे मांगलिक चिह्नों को उपयोग निश्चित रूप से करें। घर का प्रवेश द्वार एकदम स्वच्छ और साफ होना चाहिए। प्रवेश द्वार जितना साफ होगा घर में माता लक्ष्मी आने की संभाव्यता उतनी ही बढ़ जाती है। 
  10. विवाह पत्रिका कभी भूलकर भी न फाड़े क्योंकि इससे मनुष्य को मंगल और गुरु का दोष लग जाता है। 
  11. प्रवेश द्वार पर कभी ‍भी बिना सोचे- समझे भगवान गणेशजी का चित्र न लगाएं।
  12. घर में देवी-देवताओं की ज्यादा तस्वीरें न रखें और बेडरूम में तो बिलकुल भी नहीं।
  13. शयन कक्ष में TV कदापि न रखें, इससे शारीरिक क्षमता कम हो जाती है।
  14. ऑफिस में बॉस (कार्यालय प्रमुख) का केबिन नैऋत्य कोण में होना चाहिए। काम करते समय अधीनस्थ कर्मचारियों को उत्तर-पूर्व की ओर मुख करके काम करना चाहिए इससे लाभ मिलता है।
  15. घर के मंदिर में शंख अवश्य रखें। इससे बजाने से 500 मीटर के दायरे में रोगाणु नष्ट होते हैं।
  16. गाय को रोटी और चारा खिलाने और पक्षियों को दाना खिलाने से गृह दोष से मुक्ति मिलती  है।

सकारात्मक, शुभ व कई प्रकार के वास्तु प्रोडक्ट्स की प्राप्ति के लिए निःसंकोच एस्ट्रोदेवम डॉट कॉम (AstroDevam.com) से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और वास्तु कंसल्टेशन के लिए आप हमारे अनुभवी व भारत के सर्वश्रेष्ठ वास्तु विशेषज्ञ आचार्य कल्कि कृष्णन से संपर्क कर सकते हैं ।

Vastu Tips for Happiness Wealth & prosperity (वास्तु के कुछ सुझाव)

WA button WA button