वैदिक एस्ट्रोलॉजी सप्ताह के प्रत्येक दिन के साथ नौ ग्रहों में से प्रत्येक ग्रह का संबंध बनाता है। बुधवार सप्ताह का तीसरा दिन है और इनका स्वामी बुध ग्रह है। ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग, विचार, व्यापार, वाणी, विद्या, बुध्दि, चर्चा एवं धन का कारक ग्रह माना गया है। हमारे अनुभवी ज्योतिषी आचार्य कल्कि कृष्णन के अनुसार जातक के कुंडली मे इसकी दशा और गोचर ख़राब होने पर धन हानि, व्यापार में परेशानी, बुध्दि विभ्रम, चर्म कैंसर, कुष्ठरोग, ब्लड कैंसर, ख़राब वाणी के कारण झगड़े, संघर्ष, आदि होते है।
बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव:
किसी व्यक्ति के कुंडली में बुध ग्रह की दशा के खराब और दोषपूर्ण होने पर व्यक्ति को दांतों से सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बुध ग्रह की दशा के खराब होने पर अथवा अशुभ प्रभाव से व्यक्ति की सूंघने की शक्ति कमजोर हो जाती है।
बुध ग्रह का बुरा प्रभाव से व्यक्ति को अन्धरुनी रोग होने की संभावना रहती है।
बुध ग्रह के अशांत होने पर कन्या राशी और मिथुन राशी के व्यक्तियों की वाक् कला अर्थात बोलने की क्षमता कम हो जाती है।
बुध ग्रह का बुरा प्रभाव से व्यक्ति को व्यवसाय या नौकरी में भी हानि हो सकती है।
बुध ग्रह को अनुकूल करने के लिए सटीक ज्योतिष उपाय.................
घर में खंडित धार्मिक पुस्तकें एवं फटी हुई भगवान् के चित्र नहीं रखने चाहिए।
बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ तथा बच्चों को बाँटें।
घर में हरी तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा लगातार उसकी देखभाल करनी चाहिए।
तुलसी पत्र का सेवन हर रोज करना चाहिए।
कर्ज खत्म करने के लिए किसी भी बुधवार के दिन किन्नर को दान दे कर उसमे से कुछ पैसे वापिस ले लें।
बध ग्रह की दशा खराब होने पर जातक को गौ सेवा करनी चाहिए।
अगर बुध ग्रह की महादशा चल रही हो तो जातक को माँ दुर्गा की तथा भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
अपने खाने में से तीन भाग निकाल दें। अब एक हिस्सा किसी गाय को खिलायें। दूसरा हिस्सा कौवें को खिलायें तथा तीसरा हिस्सा कुत्ते को खिलायें।
बुध ग्रह की शांति के लिए आप गाय को हरी घास, हरा चारा तथा हरा साग खिला सकते हैं।
बध ग्रह की दशा खराब होने पर उड़द की दाल का सेवन करना चाहिए तथा आप इसका दान भी कर सकते हैं।
बुध ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को छोटी– छोटी कन्याओं को भोजन करना चाहिए।
बुध ग्रह की दशा खराब होने पर किन्नरों को हरी साड़ी तथा सुहाग की सारी सामग्री दान करना शुभ होगा।
बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप निम्नलिखित मन्त्र का जाप रोजाना कर इस ग्रह के बुरे प्रभाव को कम कर सकते हैं। मन्त्र – “ॐ बुं बुद्धाय नमः”
बुध ग्रह के अशुभ फल से बचने के लिए घर के पूजन स्थान में बुध यन्त्र की स्थापना करें और अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बुध लॉकेट का धारण करें।
अगर बुध ग्रह की अंतर्दशा चल रहीहैं:-
बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए तो आपको गणेश शीर्ष का पाठ करना चाहिए।
अगर बुध ग्रह की अंतर्दशा चल रही हैं तो ऐसे व्यक्ति कनिष्ठा उंगली में पन्ना की अंगूठी धारण कर सकते हैं।
बुध ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए जातक को रोजाना माँ दुर्गा की अराधना करनी चाहिए तथा दुर्गा सप्तश्लोक और दुर्गा सप्तशती के मन्त्रों का जाप कर सकते हैं।
इसके अलावा बुध ग्रह के कमजोर होंने पर आप बुध ग्रह की वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं।
बुध ग्रह के शुभ प्रभाव : बुध मिथुन व कन्या राशि का स्वामी हैं इसलिए इन राशियों के जातकों में कुछ ख़ास गुण होते हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई हैं:
जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की दशा शुभ, प्रभावी और शांत होती हैं, वह वाक् कला अर्थात बोलने में या किसी भी प्रकार का भाषण देने में निपुण होता हैं।
बुध ग्रह विद्या व तेज बुद्धि और कम्युनिकेशन का सूचक होता हैं, इसलिए बुध ग्रह के कन्या राशि और मिथुन राशि के व्यक्ति का दिमाग अधिक तेज होता हैं, तथा वो पढाई में भी सर्वश्रेष्ठ होते हैं।
बुध ग्रह स्वास्थ्य और व्यापार के लिए शुभ माना जाता हैं, इसलिए इस ग्रह की दोनों राशियों (कन्या राशि और मिथुन राशि) के व्यक्ति व्यापर करने में निपुण होते हैं तथा उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता हैं।
अधिक जानकारी या उपायों के जानकारी के लिए आप हमारे हमारे अनुभवी ज्योतिषी अनिता बरनवाल या ज्योतिषी आचार्य कल्कि कृष्णनसे संपर्क करें।
Comments