READ IN ENGLISH
सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव और माँ पार्वती को समर्पित है। सावन मास में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat) करने का विधान है। इस दिन माँ पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से पति को दीर्घायु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम, सद्भाव और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
मंगला गौरी व्रत का महत्व (Mangala Gauri Vrat Ka Mahatv)
मंगला गौरी व्रत क्यों रखते हैं: मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माँ पार्वती ने कई व्रत किए थे जिनमें से एक है मंगला गौरी व्रत। इसलिए उनकी पूजा करने से आदर्श या मनचाहे जीवनसाथी का आशीर्वाद मिलता है। अगर सच्चे मन से विवाहित महिलाएं यह व्रत कर लेती हैं तो उनके पति की लंबी आयु होती है और यदि अविवाहित कन्या इस व्रत को रखती है तो उन्हें उत्तम वर की प्राप्ति होती है।
जिन महिलाओं के वैवाहिक जीवन में निरंतर समस्याएँ बनी रहती हैं, उन्हें मंगला गौरी व्रत अवश्य रखना चाहिए। यदि किसी कन्या के विवाह में बाधाएं आ रही हैं या कुंडली में मांगलिक दोष है तो यह व्रत बहुत लाभदायक साबित होता है।
जो महिलाएं संतान की इच्छा रखती हैं या अपनी मौजूदा संतान की भलाई की कामना करती हैं, वे देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की आशा से यह व्रत रखती हैं।
यह भी पढ़ें : सावन सोमवार व्रत कैसे रखें | क्यों सावन मास है ख़ास
मंगला गौरी व्रत तिथियां 2026
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के लिए मंगला गौरी व्रत तिथियां:
पहला मंगला गौरी व्रत - 4 अगस्त, 2026
दूसरा मंगला गौरी व्रत - 11 अगस्त, 2026
तीसरा मंगला गौरी व्रत - 18 अगस्त, 2026
चौथा मंगला गौरी व्रत - 25 अगस्त, 2026
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए मंगला गौरी व्रत तिथियां:
पहला मंगला गौरी व्रत - 18 अगस्त, 2026
दूसरा मंगला गौरी व्रत - 25 अगस्त, 2026
तीसरा मंगला गौरी व्रत - 1 सितम्बर, 2026
चौथा मंगला गौरी व्रत - 8 सितम्बर, 2026
मंगला गौरी व्रत विधि (Mangala Gauri Vrat Vidhi)
मंगला गौरी व्रत विधि क्षेत्रीय रीति-रिवाजों के आधार पर भिन्न हो सकती है, हालांकि यहां पूजा विधि के चरणों की सामान्य रूपरेखा दी गई है:
व्रत की तैयारी
1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, घर एवं पूजा स्थान की साफ-सफाई करें और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें।
2. पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें तथा भगवान शिव, माँ पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा/चित्र स्थापित करें। चौकी पर लाल वस्त्र अवश्य बिछाएँ।
3. पूजा की समस्त सामग्री व्यवस्थित करें और घी का दीपक प्रज्वलित करें। (मंगला गौरी व्रत में 16 बत्तियों वाला दीपक शुभ माना जाता है।)
4. सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान एवं पूजन करें और निर्विघ्न पूजा के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
5. इसके बाद मंगला गौरी व्रत का संकल्प लें और माँ पार्वती का ध्यान करें।
6. माँ गौरी को हल्दी, कुमकुम, अक्षत (चावल), पुष्प और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
7. माता को आटे के लड्डू, फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची तथा सुहाग सामग्री अर्पित करें। परंपरा के अनुसार इन वस्तुओं की संख्या 16 रखना शुभ माना जाता है।
8. माँ मंगला गौरी के मंत्र या अन्य गौरी मंत्रों का 108 बार जप करें।
9. श्रद्धापूर्वक मंगला गौरी व्रत कथा सुनें या पढ़ें तथा पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य एवं परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। व्रत की पूर्णता के लिए कथा श्रवण का विशेष महत्व माना जाता है।
10. अंत में माँ गौरी एवं भगवान शिव की आरती करें, प्रसाद अर्पित करें और सभी भक्तों में प्रसाद वितरित करें।
मंगला गौरी व्रत में क्या खाया जाता है? (Mangala Gauri Vrat me Kya Khana Chahiye)
इस व्रत में एक ही समय अन्न ग्रहण करके पूरे दिन मां पार्वती की आराधना की जाती है। इस व्रत में फल जैसे सेब, केले, अंगूर आदि, दूध, दही, मखाने की खीर, साबूदाने की खीर, इत्यादि खा सकते हैं। मीठा भोजन ही करें, नमक न खाएं। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो सेंधा नमक का प्रयोग करें क्योंकि इसे शुद्ध और सात्विक माना जाता है।
शिव-पार्वती के मिलन की कहानी
माँ पार्वती एक राजकुमारी हुआ करती थीं जो हिमालय में निवास करती थीं। शिव जो सती की मृत्यु के बाद गहरे ध्यान में चले गए थे, उनकी याद आज भी पार्वती माँ को सुनाई देती थी। पार्वती ने अपने भीतर सती की आत्मा को पहचान लिया और दूर होते हुए भी शिव के साथ एक अटूट बंधन महसूस किया। शिव को पाने के लिए अपना महल छोड़ वह जंगलों में तपस्या करने चली गईं।
भूख की पीड़ा ने उन्हें उन दावतों की याद दिलाई जो उन्होंने पीछे छोड़ दी थीं। लेकिन शिव के प्रति उनका प्रेम इतना मजबूत था कि उन्होंने पत्तियाँ खाकर गुजारा किया।
कड़कड़ाती ठंड और कड़ी धूप झेलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वक्त के साथ वो और मजबूत होती गईं कि जंगली जानवर भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाए। इस डर से कि उनकी बढ़ती आध्यात्मिक शक्ति ब्रह्मांडीय संतुलन को बिगाड़ सकती है, देवताओं ने कामदेव, इच्छा के देवता को उन्हें लुभाने के लिए भेजा। उनके फूल-नुमा बाण, जो किसी भी दिल में वासना को भड़काने के लिए काफी शक्तिशाली थे, पार्वती के पास पहुँचते ही राख में बदल गए।
अंत में, अपनी आँखें खोलकर शिव ने उस स्त्री को देखा जिसने वर्षों तक उनका ध्यान किया। उनमें उन्होंने एक प्रेम-विह्वल युवती नहीं, बल्कि अपनी अटल आत्मा का दर्पण देखा। उन्हें सती का पुनर्जन्म मानते हुए, अपनी शक्ति के रूप में, उन्होंने अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। उनके दिव्य मिलन ने ब्रह्मांड में संतुलन बहाल किया, यह दर्शाता है कि भक्ति से पैदा हुआ प्रेम एक ऐसी शक्ति है जो स्वयं सृष्टि जितनी ही शक्तिशाली है।
मंगला गौरी व्रत के परिणाम (Mangala Gauri Vrat Ke Parinam)
सुख-समृद्धि: मंगला गौरी व्रत के जरिए हम जीवन के सभी पहलुओं में सफलता का आशीर्वाद पाते हैं-
अच्छा स्वास्थ्य, मजबूत रिश्ते और अपने धर्म, अपने सर्वोच्च उद्देश्य को जीने के लिए आंतरिक प्रेरणा ।
नकारात्मकता से सुरक्षा: माता पार्वती ने जिस तप और एकाग्रता से भगवान शिव को प्राप्त किया, वही भाव मंगला गौरी व्रत में भी निहित है। यह व्रत हमें प्रेरणा देता है कि हम भी अपने अंदर के नकारात्मक विचारों, लालच और बुरी प्रवृत्तियों को दूर कर जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करें ।
स्वस्थ संतान: मंगला गौरी व्रत उन महिलाओं के लिए तो लाभदायक है ही जो स्वस्थ संतान की कामना रखती हैं बल्कि उनके लिए भी लाभदायक है जो अपने अंदर रचनात्मक क्षमता उभारना चाहती हैं।
आध्यात्मिक विकास एवं आंतरिक शांति: मंगला गौरी व्रत के अनुष्ठान और मंत्रों के उच्चारण से, हमारा माँ गौरी पर ध्यान केंद्रित होता है जिससे मन के विकार दूर होते हैं और धीरे-धीरे मन की अशांति शांति में बदल जाती है।
मंगला गौरी व्रत के नियम (Mangala Gauri Vrat Ke Niyam)
शुद्धता: पूजा के समय पूरी तरह से शुद्ध रहें।
सत्य बोलें: झूठ बोलने से बचें।
क्रोध न करें: क्रोध न करें और शांति बनाए रखें।
अहिंसा का पालन करें: किसी भी जीव को हानि न पहुंचाएं।
मंगला गौरी व्रत कितने करने चाहिए? (Mangala Gauri Vrat Kitne Karne Chahiye)
मंगला गौरी व्रत को 5 साल तक रखने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इससे व्रत का फल अधिक मिलता है। 5 साल का मतलब है कि आपको लगातार 5 साल केवल सावन महीने के पड़ने वाले मंगलवारों को ही मंगला गौरी व्रत रखना है । पांच साल पूरे होने के बाद, सावन के आखिरी मंगलवार को उद्यापन करना भी जरूरी होता है। उद्यापन का मतलब होता है व्रत का समापन करना। यदि आपने 2026 में सावन महीने के पहले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा, तो आपको 2027, 2028, 2029 और 2030 में भी सावन महीने के मंगलवारों को ही यह व्रत रखना होगा।
मंगला गौरी व्रत उद्यापन विधि (Mangala Gauri Vrat Udyapan Vidhi)
उद्यापन के दिन पूजा स्थल पर माता पार्वती या मंगला गौरी की स्थापना करनी चाहिए। पूजा स्थल के पास सुहाग सामग्री भी रखनी चाहिए। मंगला गौरी व्रत कथा को पढ़ना या सुनना चाहिए और व्रत खोलने के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए और इस दिन घर में हवन भी करवाना चाहिए। किसी भी व्रत की समाप्ति से पहले विधिपूर्वक उद्यापन करना जरूरी माना जाता है। ऐसे में अपने मंगला गौरी के व्रत पूर्ण करने के बाद आखरी मंगलवार को किसी पंडित या पुरोहित के सानिध्य में इस व्रत का उद्यापन करना चाहिए।
मंगला गौरी व्रत कथा (Mangala Gauri Vrat Katha)
एक समय की बात है, धर्मपाल नाम का एक धनी व्यापारी था। उसके पास अपार धन-दौलत थी, परंतु संतान सुख नहीं था। काफी समय बाद उसकी पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। ज्योतिषियों ने भविष्यवाणी की कि यह बालक 16 वर्ष की आयु में सांप के काटने से मर जाएगा। यह सुनकर धर्मपाल और उसकी पत्नी बहुत दुखी हुए।
वे हर संभव उपाय करने लगे ताकि अपने पुत्र को बचा सकें। जब पुत्र 15 वर्ष का हुआ, तो उसकी शादी एक ऐसी कन्या से कर दी गई जिसकी माता मंगला गौरी व्रत नियम से रखती थी।
कन्या के पुण्य प्रभाव से और माता पार्वती की कृपा से, जब पुत्र 16 वर्ष का हुआ, उस समय उसे सांप ने काट लिया। परंतु उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह देखकर सभी अचंभित रह गए। कन्या की माता ने बताया कि यह सब मंगला गौरी व्रत के प्रभाव से हुआ है।
यह सुनकर धर्मपाल की पत्नी ने भी मंगला गौरी व्रत रखना शुरू कर दिया। इस व्रत के फलस्वरूप उनके पुत्र को दीर्घायु प्राप्त हुआ और उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहा। तभी से, यह परंपरा चली आ रही है कि सुहागिन महिलाएं और संतान सुख की कामना रखने वाली महिलाएं मंगला गौरी व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
नियमित अपडेट के लिए फ़ॉलो करें ~ Instagram, Facebook, YouTube
Share this post
About the Author
Written by AstroDevam Team. Keep visiting for regular posts on Astrology, Vastu Shastra, & more...
Related Posts
मंगला गौरी व्रत विधि, कथा, तिथि | Mangala Gauri Vrat Vidhi, Katha, Date in Sawan Month
Topics
- Akshaya Tritiya
- Aura Scanning
- Real Rudrakshas
- Pitra Paksha, Shraddh, Kanagat
- Navratri
- Shubh Muhurat
- Significance of Parad Idols
- Dussehra, Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj
- Planetary Transits, Retrograde & Direct Movements
- Logo Shastra
- Vastu Shastra
- Festivals
- Mahashivratri
- Vastu Pyramid Yantras
- Yantra
- Astrology
- Gemstone
- Teej
- Nag Panchami
- Vedic Yagya
- Janmashtami
- Daily Prediction for 12 Zodiac Signs
- Daily Numerology Predictions for all Numbers
- Weekly prediction for all zodiac sign
- Solar Eclipse
- Karwa Chauth
- Diwali
- Vastu Tips
- Tulsi Mala
- Religious
- Chaitra Navratri
- Free Tips
- Rakshabandhan
- EKADASHI
- Ganesh Chaturthi
Tags










Comments