|
ईश्वर की पूजा एवं उपासना में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे, दीपक, धूप-दीप, प्रसाद और फूल हर चीज का अपना एक महत्व है और यह ईश्वर की पूजा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए तो मंदिर में कुछ देर बैठने और ईश्वर की पूजा भर से अपार मानसिक सुख मिलता है एवं मन शांत सा हो जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान के हर रूप की उपासना में दीपक जलने का महत्व क्यों होता है। दीपक क्या है? दीप या दीपक एक प्रकार का पवित्र पात्र है जिसमें रुई की बाती लगाकर तेल या घी डालकर लौ प्रज्वलित की जाती है। हमारे भारतवर्ष में दीपक का इतिहास विश्वसनीय रूप से ‘5000 वर्षों’ से भी अधिक पुराना हैं। प्राचीन काल से ही कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले हिन्दू धर्म में पहले ईश्वर के सामने दीपक प्रज्वलित किया जाता है। भारतीय संस्कृति में हर धार्मिक, पावन पर्व, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपक जलाने का एक अलग ही महत्त्व और परंपरा है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि अग्नि देव को साक्षी मानकर उनकी मौजूदगी में किए गए हर जरुरी काम सफल होते हैं। हमारे शरीर की रचना में सहायक 5 मूल तत्वों में से अग्नि तत्व भी एक है। अग्नि पृथ्वी पर सूर्य का बदला हुआ रूप भी मना जाता है। अतः किसी भी देवी- देवता के पूजन के समय सकारात्मक ऊर्जा को एकाग्र करने के लिए दीपक प्रज्वलित किया जाता है। दीपक जलने के महत्व के पीछे मान्यता यह भी है कि प्रकाश ज्ञान का प्रतीक है। ईश्वर प्रकाश और ज्ञान रूप में ही सब जगह उपस्थित है। ज्ञान की प्राप्ति से अज्ञान रूपी मनोविकार दूर होते हैं और सासारिक शूल मिटते हैं। इसलिए प्रकाश की पूजा को ही प्रभु की पूजा कहा गया है। मंदिर में आरती करते समय दीपक प्रज्वलित करने के पीछे उद्देश्य यही होता है कि ईश्वर हमारा मन अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलें। मृत्यु से अमरत्व की ओर हमें ले चलें और मोक्ष प्रदान करे । दीपक के प्रकाश से की गई प्रार्थना पूजा एवं उपासना का वर्णन ऋग्वेद में यूं मिलता है । अयं कविकविषु प्रचेता मत्र्येप्वाग्निरमृतो नि धायि। समानो अत्र जुहुर: स्हस्व: सदा त्व्सुमनस: स्याम।। यानी- हे प्रकाश रूप परमात्मा तुम अकवियों में कवि होकर, मृत्यों में अमृत बनकर बसते हो। हे तुमसे हमारा यह जीवन हमेशा सुखी बने रहें। दीपक के प्रकाश से हमें जीवन के उद्धर्वगामी होने, उत्साहपूर्ण ऊंचा उठने और अंधकार को मिटा डालने की भी प्रोत्साहन मिलती है। इसके अलावा दीप ज्योति एवं उर्जा से पाप खत्म होते है। शत्रु का दमन होता है और आयु, पुण्यमय, आरोग्य, सुखी जीवन में बढ़ोत्तरी होती है। दीप जलाने के संबंधी ये भी कहा जाता है कि सम संख्या में दीपक जलाने से ऊर्जा संवहन निस्र्पयोगी हो जाता है, जबकि विषम संख्या में जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। दीप की लौ के संबंध में यह मान्यता है कि इससे आयु बढ़ती है। पश्चिम की ओर दीपक की लौ रखने से दुख और दक्षिण की ओर की दीपक लौ रखने से हानि होती है। मंत्र का उच्चारण- दीपक जलाते समय- “दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:। दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।। शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां। शत्रुवृद्धि विनाशाय दीपज्योति: नमोस्तुति।।” जानिए नियम दीपक जलाने के- 1) उत्तर दिशा की तरफ़ दीप की लौ रखने से धन की प्राप्ति होता है। 2) पूर्व दिशा की तरफ़ लौ रखने से आयु में वृद्धि होती है। 3) कभी भी दक्षिण दिशा अथवा पश्चिम दिशा की तरफ़ दीपक की लौ को ना रखें। इससे जन या धन की हानि होती है एवं दुख में बढ़ोतरी होती है। दीपक प्रज्वलित के वैज्ञानिक कारण- दीपक को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है एवं दीप जलाने से दरिद्रता दूर होती है। गाय के दूध से बनाये घी से दीपक प्रज्वलित करने से रोगाणु दूर होते है । गाय का घी का दीपक प्रकाशित करते है तो इसके संपर्क से वातावरण पवित्र बना जाता है एवं प्रदूषण दूर होता है। घर में 'घी' का दीपक प्रज्वलित करने से वास्तुदोष दूर होते हैं। In order to buy Divine products online from AstroDevam, CLICK HERE… |
Share this post
About the Author
Written by AstroDevam Team. Keep visiting for regular posts on Astrology, Vastu Shastra, & more...
The Importance of Prayer in the Lamp Burning
Topics
- Akshaya Tritiya
- Aura Scanning
- Real Rudrakshas
- Pitra Paksha, Shraddh, Kanagat
- Navratri
- Shubh Muhurat
- Significance of Parad Idols
- Dussehra, Diwali, Dhanteras, Bhai Dooj
- Planetary Transits, Retrograde & Direct Movements
- Logo Shastra
- Vastu Shastra
- Festivals
- Mahashivratri
- Vastu Pyramid Yantras
- Yantra
- Astrology
- Gemstone
- Teej
- Nag Panchami
- Vedic Yagya
- Janmashtami
- Daily Prediction for 12 Zodiac Signs
- Daily Numerology Predictions for all Numbers
- Weekly prediction for all zodiac sign
- Solar Eclipse
- Karwa Chauth
- Diwali
- Vastu Tips
- Tulsi Mala
- Religious
- Chaitra Navratri
- Free Tips
- Rakshabandhan
- EKADASHI
- Ganesh Chaturthi
Tags










Comments