Free Shipping in India For Orders Valued More Than Rs. 1000/- Sign Up Now! Get 5% OFF
अशुभ फल से बचने के लिए शुक्रवार को करें ये 10 उपाय (To avoid bad luck, try these 10 measures on Friday.)

अगर जातक के कुंडली में शुक्र अपनी दशा में अशुभ फल दे रहा है तो ऐसे में आपको कुछ सरल और सटीक उपाय करने होंगे। इन उपायों को करने के बाद जातक को अशुभ फलों से मुक्ति मिलेगी और घर के सदस्यों के बीच मधुरता तथा आपसी तालमेल स्थापित होगा।

शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय  :

  • चांदी का कड़ा पहनें।
  • श्रीसूक्त का पाठ करें।
  • शुक्रवार को गौ-दुग्ध से स्नान करें।
  • शुक्रवार के दिन “ऊँ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जप करें।
  • शुक्रवार के दिन गाय को ज्वार चारा या हरा चारा खिलाऐं।
  • अगर आप चाहें तो शुक्र से सम्बन्धित रत्न का दान करें । 
  • शुक्रवार को दही, घी, दूध, शक्कर, कपूर, रेशमी कपड़े, आदि का दान करें।
  • शुक्रवार को शरीर को स्वस्थ रखें, प्रातः स्नान करके इत्र का प्रयोग करे।
  • मनोकामना पूर्ति के लिए शुक्रवार को गरीबों एवं ब्राह्मणों को दूध और चावल खिलाएं।
  • शुक्रवार को किसी काने व्यक्ति को सफेद मिष्ठान एवं सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
  • किसी महत्त्वपूर्ण कार्य करने हेतु जाते समय 10 वर्ष से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। ऐसा करना शुभ और लाभप्रद होता है।

इसके साथ ही शुक्रवार के दिन नेत्रहीन व्यक्तियों की सेवा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे हमारे अनुभवी ज्योतिषी अनिता बरनवाल या ज्योतिषी आचार्य कल्कि कृष्णन् से संपर्क करें।   शुद्ध व प्रामाणिक शंख की प्राप्ति हेतु आप एस्ट्रोदेवम डॉट कॉम (AstroDevam.com)  से संपर्क कर सकते हैं। 

 

अशुभ फल से बचने के लिए शुक्रवार को करें ये 10 उपाय (To avoid bad luck, try these 10 measures on Friday.)

WA button WA button